बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रेंगाडबरी में मंगचुवा पुलिस ने गो तस्करी करते हुए एक वाहन को पकड़ा है, जिसमें 27 मवेशियों को बुरी तरह से ठूसा गया था। पुलिस ने वाहन को थाने लाकर जब्त कर लिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। वाहन में छोटे गो वंशों को भरकर तस्कर ले जा रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस के धरपकड़ अभियान के तहत हुई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस अब वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। यह मामला मंगचुवा थाना क्षेत्र का है।
*दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*
51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…









