Home / Crime / *रायपुर,कंकाली तालाब के पास एक अंधेड़ की अर्धनग्न लाश मिली है। थाना क्षेत्र में उलझी पुलिस*

*रायपुर,कंकाली तालाब के पास एक अंधेड़ की अर्धनग्न लाश मिली है। थाना क्षेत्र में उलझी पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महज दो दिनों में चौथी हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार को कंकाली पारा स्थित हनुमान मंदिर के पास नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटनास्थल पर एसपी और दो थानों के टीआई समेत भारी पुलिस बल तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दोपहर को रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास आनंद वाचनालय स्थित नाले में एक अंधेड़ की अर्धनग्न लाश मिली है। लाश चादर से लिपटी हुई थी, जो तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पानी में पड़े होने की वजह से शरीर का कुछ हिस्सा डिकंपोज हो गया है। वहीं पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

 

थाना क्षेत्र में उलझी पुलिस

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की जिस नाले में लाश मिली है। इसका एक हिस्सा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तो वहीं दूसरा कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। लाश मिलने की सूचना के बाद दोनों थाने के पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र को लेकर उलझे रहे। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने लाश को नाले से बाहर निकलवाया।पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page