*सुकमा में पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्‍सलियों ने की युवक की हत्‍या, शव के पास फेंका पर्चा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने आज एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। नक्‍सलियों ने युवक की हत्या के बाद गोरखा ग्राम के पास उसके शव को फेंक दिया। नक्‍सलियों ने शव के साथ में एक पर्चा भी छोड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्‍या की गई है। यह मामला सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दोनापाल नगरपंचायत में कार्यरत कुड़ीयामी जोगा जो पालागुड़ा का रहने वाला है। युवक इलाके में बिजली सुधार का काम करता था। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने पुलिस मुखबिर के आरोप में उसकी हत्या कर दी और शव के पास मुखबिरी का पर्चा टांग दिया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page