Home / राजधानी / *रायपुर: प्रेस क्लब में पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने, हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*रायपुर: प्रेस क्लब में पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने, हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पलाश तिवारी पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने, हवाई फायरिंग करने और धमकी देने का आरोप है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर स्थित प्रेस क्लब में सदस्यता को लेकर विवाद उस वक्त गंभीर हो गया, जब एक युवक पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा। घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल बन गया। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी शनिवार शाम परिसर पहुंचा था। वहां उसने सदस्यता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कथित तौर पर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसने प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि इसके बाद उसने हवा में गोली चला दी।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
प्रेस क्लब की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे परिसर में हवाई फायरिंग की सूचना सदस्यों से मिली थी। शिकायत के मुताबिक, इस घटना से क्लब का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हुआ और वहां मौजूद लोगों के बीच भय पैदा हो गया। आरोपी पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक परिसर में हथियार दिखाने और गोली चलाने की घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है रायपुर
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पलाश तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव को सौंपी गई है। पुलिस अब मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल की जब्ती और घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page