*अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से राहत, पुष्पा स्टार को मिली अंतरिम जमानत*

हैदराबाद ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट ले जाया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट ने सुनवाई के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा है। हालांकि, हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। हाई कोर्ट ने पुष्पा 2 स्टार को अंतरिम जमानत दे दी है।

टीवी9 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है पुलिस अल्लू अर्जुन को अब चंचलगुड़ा जेल ले जाएगी। बता दें, अल्लू अर्जुन ने पहले ही तेलंगाना हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की याचिका दायर की थी। तेलंगाना हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुना दिया है। नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट से रिमांड के बाद हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई है।
क्या है मामला?

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। पुष्पा 2 स्टार को देखने के लिए फैंस भारी संख्या में जुटे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी घटना में एक 35 साल की महिला की जान चली गई जिसके बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
अल्लू अर्जुन ने इस बात से थी आपत्ति

बता, दें, अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह से अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था उसपर एक्टर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एक्टर का कहना था कि पुलिस उनके बेडरूम में घुस गई थी और उन्हें नाश्ता भी नहीं करने दिया था।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का जो वीडियो सामने आई है उस वीडियो में अल्लू अर्जुन पुलिसवालों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अल्लू अर्जुन की पत्नी भी नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन इस वीडियो में सफेद रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं जिसमें पुष्पा 2 का डायलोग ‘फ्लावर नहीं है, फायर है’ लिखा नजर आ रहा है।

  • Related Posts

    *भाईजान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां पूरी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं,…

    *बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन*

    मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में अपने जुहू स्थित घर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी जिसने देश को मेडल दिलाया, नौकरी न मिलने पर अब चाय बेचकर परिवार चला रहा*

    *छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी जिसने देश को मेडल दिलाया, नौकरी न मिलने पर अब चाय बेचकर परिवार चला रहा*

    You cannot copy content of this page