*झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस, पति ने घर में लगा दी आग… सिलेंडर फटा और सभी जलते हुए दौड़े*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंची और वो फट गया। इसके बाद वहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाकर बाहर की ओर भागे। पुलिस के आने से पहले ही महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर चली गई थी, जिससे वो बच गई। सिलेंडर में धमाके से दोनों पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए व साथ में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। इन्हें इलाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना में महिला आग लगाने वाले पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग फैलने के बाद वो घर के अंदर ही था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला। अमरेश्वर और पत्नी संध्या का झगड़ा सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके गले पर चाकू मार दिया था।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    You cannot copy content of this page