Home / chhattisgarh / *जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवगन स्वामित्व योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

*जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवगन स्वामित्व योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रिपोर्टर ,—- दुखहरण सिंह ठाकुर

कवर्धा 26 दिसम्बर प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 27 दिसंबर को शासकीय उ.मा.शाला परिसर उड़ियाकला में सुबह 10 बजे से स्वामित्व योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुवल माध्यम से जुड़ेंगे। साथ ही स्वामित्व कार्ड वितरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवांगन 27 दिसंबर को प्रातः 9:30 बजे रायपुर से रवाना होकर सड़क मार्ग से प्रातः 11.40 बजे जिला कबीरधाम पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे शासकीय उ.मा.शाला परिसर उड़ियाकला में आयोजित जिला स्तरीय स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page