रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन ने दो सिंचाई परियोजना के कार्यों के लिए 4 करोड़ 46 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत सिंचाई योजना में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत कुशमाहा जलाशय के बांध एवं नहर का जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिए एक करोड़ 66 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार सरगुजा जिले के विकासखंड अंबिकापुर के अंतर्गत बांकीपुर जलाशय योजना की नहर जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ 79 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
*अस्पताल में 11वीं के छात्र ने इंजेक्शन भरा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप*
बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11वीं कक्षा का एक छात्र अस्पताल परिसर में इंजेक्शन निकालते और भरते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो…









