Home / Bollywood / *अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं पर तंज कसा*

*अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं पर तंज कसा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर।(सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पर तीखी टिप्पणी की है। कश्यप ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पास साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की तरह बड़ी और प्रभावशाली फिल्में बनाने का दिमाग नहीं है। उन्होंने सुकुमार की निर्देशित पुष्पा फ्रैंचाइजी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह मानते हैं कि केवल दक्षिण भारत के निर्माता ही इस तरह की सुपरहिट फिल्म बना सकते हैं। अनुराग कश्यप ने पुष्पा की सफलता को लेकर कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बनाने का आइडिया तरीका और इन्वेस्टमेंट साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की तुलना में अलग है। उन्होंने कहा कि पुष्पा केवल सुकुमार ही बना सकते हैं, क्योंकि वहां फिल्म निर्माताओं में अधिक निवेश किया जाता है। यह फिल्में बनाने की शक्ति देता है। कश्यप ने आगे आरोप लगाया कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माताओं का अहंकार बहुत अधिक है। वे अपना यूनिवर्स बनाने में लगे हुए हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वह कहां खड़े हुए हैं। अनुराग कश्यप ने अपनी हालिया फिल्म केनेडी के बारे में भी बात की। इस फिल्म की कान्स फिल्म समारोह में तारीफ हुई थी, लेकिन यह भारत में रिलीज नहीं हो पा रही है। कश्यप ने कहा कि उन्होंने खुद को केनेडी से अलग कर लिया है, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि फिल्म की कोई निगेटिव छवि बने। अनुराग कश्यप को हाल ही में तमिल फिल्म वि‍टुथलाई 2 में देखा गया था। फिल्म में विजय सेतुपति, सूरी, मंजू वारियर और सूर्या सेतुपति ने प्रमुख भूमिका निभाी थी। अनुराग कश्यप के अलावा सभी पुष्पा 2 की सफलता चौंक गए हैं। इसमें अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page