Home / chhattisgarh / *करीब पांच हजार महिलाओं ने लखपति दीदी बनने का गौरव किया है हासिल*

*करीब पांच हजार महिलाओं ने लखपति दीदी बनने का गौरव किया है हासिल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर बिलासपुर जिले की 264 गांवों की महिलाएं समृद्ध हो गई हैं। महिलाओं का कहना है कि बिहान योजना से वे सिर्फ आत्मनिर्भर ही नहीं बनी हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है। अधिकारियों की मानें, तो परियोजना से जुड़कर 26 हजार चार सौ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। इनमें से कुछ लखपति दीदी बनकर गांव का गौरव बन चुकी हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक है पशु सखी योजना। इसके तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार से जोडने पशुओं के पालन व उनका व्यवसाय कर आर्थिक रूप से सशक्त होना है। जिले के 264 गांवों की 26 हजार 4 सौ महिलाएं लाभान्वित होकर अपना और अपने परिवार का आर्थिक जीवन सुधार कर गांव की उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं। अधिकारियों की मानें, तो पशुओं का पालन कर उनसे बेहतर आय किस तरह प्राप्त की जा सकती है। इसे लेकर महिलाओं को जागृत किया जा रहा है। कई प्रोग्राम के माध्यम से महिलाओं को पशुओं में होने वाली बीमारी व उनसे बचाव के तरीके भी सिखाए जाते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page