Home / राजधानी / *9वीं से 12वीं के छात्रों के भी बनेंगे वोटर कार्ड*

*9वीं से 12वीं के छात्रों के भी बनेंगे वोटर कार्ड*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूट गए पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें भी सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वे मौजूदा मतदाता सूची की पहले की सूची से तुलना कर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिनका नाम पहले दर्ज था, लेकिन अब सूची में नहीं है। पात्र पाए जाने पर उनका नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा।

हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य

बीएलओ को हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस प्रक्रिया को करीब एक महीने में पूरा करने की योजना है। बूथों के अलावा रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और बेघर व वंचित लोगों के बीच भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण से जोड़ा जाएगा। बीएलओ को अभियान के निर्देश दिए गए हैं और घर-घर सर्वे की प्रक्रिया जारी है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

पात्र नागरिक और नए मतदाता ECINET ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ECINET ऐप में ‘Book a Call with BLO’ सुविधा भी उपलब्ध है। जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page