Home / राजधानी / *रायपुर,दलित,पीड़ित,शोषित,किसान,मजदूर तथा महिला वर्ग के कल्याण के लिए सतत् प्रयत्नशील रहूंगी – किरण वर्मा*

*रायपुर,दलित,पीड़ित,शोषित,किसान,मजदूर तथा महिला वर्ग के कल्याण के लिए सतत् प्रयत्नशील रहूंगी – किरण वर्मा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर,भनपुरी के यातियतन लाल वार्ड नंबर 04 कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा ने अपने वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ सघन प्रचार करते हुए कहां की वे दलित , पीड़ित, शोषित, किसान , मजदूर एवं महिला वर्ग के कल्याण के लिए कांग्रेस की नीतियों का अनुशीलन करते हुए सतत् प्रयत्नशील रहूंगी ।

अपने वार्ड की साफ सफाई पानी बिजली जैसे मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए सदेव कार्य करती रहूंगी । कांग्रेस नेत्री श्रीमती वर्मा ने कहा कि यातियतन लाल वार्ड में बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय उद्योग धंधों में कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं । ऐसी महिलाओं को शासकीय नियमानुसार उनका उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगी । भविष्य में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी उम्र वर्ग की माता बहनों को प्रतिमाह ₹2500 का मासिक महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत मानदेय दिलवाने हेतु सतत प्रयासरत रहूंगी ।
इस अवसर पर भनपुरी के कांग्रेस कार्यकर्ता अजय साहू ने मतदाताओं से आग्रह किया कि आपकी प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा काफी पढ़ी-लिखी महिला है और समाज में व्यापक बदलाव लाने के लिए अपनी सुख सुविधाओं का त्याग करके राजनीति में उतरी हैं ।

 


जनहित में ऐसे प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से जिताना हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है । उनके पार्षद बनने से महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षा साफ-सफाई एवं चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव होगा ।
प्रचार के दौरान कांग्रेस के जयशंकर तिवारी , सुरेंद्र चौधरी , चांद अहमद , रुकुम लाल वर्मा , आर के सेन , हरीश साहू , मनोज वर्मा , जय किशोर पांडे , ह्यूमन साहू , अवध राम साहू , धुरु प्रसाद , पंकज वर्मा , सत्तू चंद्राकर , अनिल वर्मा , शिव जांघेल , जागेश्वर साहू , परमानंद धुरंधर , प्रेम लहरे , संतोष कुमार , लक्ष्मी नारायण साहू , सुखीराम साहू , शेख अहमद , वजीर हुसैन, सुमन बघेल , श्रीमती धनलक्ष्मी साहू , गायत्री साहू सहित अनेक कार्यकर्ता चल रहे थे

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page