Home / छत्तीसगढ़ / *वैलेंटाइन डे के लिए गुलाबों से सजा बाजार*

*वैलेंटाइन डे के लिए गुलाबों से सजा बाजार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर/ रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) वैलेंटाइन डे का खुमार देश-दुनिया में छाया हुआ है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी रायपुर हो या बिलासपुर, गुलाब की बढ़ती मांग के चलते इस साल इसके दाम एक दिन पहले ही आसमान छू चुके हैं। रायपुर, नागपुर और पुणे से आने वाला गुलाब इस बार 30 रुपये प्रति नग बिक रहा है। आम दिनों में इसकी कीमत महज 10 रुपये होती थी। वहीं, बेंगलुरु से आने वाला गुलाब 30 से 40 रुपये प्रति नग तक पहुंच गया है। प्रेमी जोड़ों से लेकर दोस्त और परिवारजन भी अपने प्रियजन को फूल भेंट कर इस दिन को खास बनाएंगे। बिलासपुर में प्रमुख रूप से जेल रोड, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक, गोलबाजार और मंगला सहित बुधवारी बाजार में फूलों की दुकानें सजी हुई हैं। इसके अलावा लिंक रोड, सीएमडी कॉलेज और पुराना बस स्टैंड में भी अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। बुधवारी बाजार रेलवे परिक्षेत्र में फूल विक्रेता समीर कुमार बताते हैं कि हर साल वैलेंटाइन डे पर गुलाब की मांग बढ़ती है। इस बार सप्लाई कम होने से दाम बढ़ गए हैं। रायपुर, नागपुर और पुणे से आने वाला गुलाब 30 रुपये का पड़ रहा है। समीर कुमार ने बताया कि बेंगलुरु से आने वाला गुलाब का फूल अधिक महंगा है। ग्राहक फिर भी खरीद रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर गुलाब का महत्व अलग ही होता है। फूल विक्रेताओं के मुताबिक, वैलेंटाइन वीक के दौरान सबसे ज्यादा बिक्री रोज डे, प्रपोज डे और वैलेंटाइन डे पर होती है। युवाओं के साथ ही शादीशुदा जोड़े भी लाल गुलाब की खरीदारी कर रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page