*रायपुर,,मौदहापारा में चाकू चला,2 युवक घायल,,सुरक्षा बढ़ी*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रमजान की इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर हमला हुआ है। सोमवार शाम मौदहापारा इलाके में ‘रक्सेल गैंग’ के गुर्गों ने बाइक सवार 2 युवकों पर चाकू से हमला किया। जिससे वे घायल हो गए। बताया जा रहा है किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ है।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद हमले में घायल और उनके समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने में इकट्‌ठा हो गए। वहीं, दूसरी तरफ गैंग से जुड़े लोग तलवार लेकर पहुंचे, दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। एहतियातन तौर पर पुलिस अफसर और 3 थानों की फोर्स मौके पर तैनात है।

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौदहापारा इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है दोनों पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घायल युवकों में मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली शामिल है। घायलों ने बताया कि, रवि रक्सेल, अभय और हर्ष ने विवाद किया, फिर चाकू मार दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा और तीन थानों की फोर्स तैनात है। पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन,रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव…

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page