*इस बार सभापति बनने की दौड़ में 2 पार्षदों के नाम सबसे आगे*

रायपुर (सियासत दर्पण न्यूज़) नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा बढ़त के बाद निगम में सभापति, महापौर परिषद सदस्यों और 10 जोन अध्यक्षों के चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बार सभापति बनने की दौड़ में 2 पार्षदों के नाम सबसे आगे हैं। सभापति के लिए पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वो 5वी बार पार्षद चुनकर आए हैं। एक बार वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। निगम में सीनियर पार्षद होने के साथ ही वे तेज तर्रार नेता हैं। निगम के प्रावधानों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं। दूसरा नाम मनोज वर्मा का है। वो पिछले कार्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस बार सभापति की रेस में हैं। सूर्यकांत राठौर और मनोज वर्मा से एक बनेगा सभापति। मीनल के शपथ के बाद होगी नियुक्ति निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा पार्षद मेयर इन काउंसिल और जोन अध्यक्ष बनने की जुगत में लग गए हैं। मतगणना के दिन ही कुछ पार्षद जीतने के बाद MIC और जोन अध्यक्ष बनने की बात करते दिखाई दिए। मेयर मीनल चौबे के शपथ लेने के बाद वे अपनी एमआईसी का गठन करेंगी। सभी 10 जोन में एक-एक जोन अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। नियम ये भी है कि, जो सभापति होंगे, वे अपने जोन के अध्यक्ष होंगे। ऐसे में 9 जोन में ही अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। ऐसे में 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में मतदान सम्पन्न होगा। इस चुनाव के लिए अधिकारी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में पंचायत चुनाव पूरा होने के बाद नगर निगमों में शपथ ग्रहण हो सकता है।

  • Related Posts

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, खमतराई थाना अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. पकड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    You cannot copy content of this page