Home / राजधानी / *अच्छे इन्वेस्टर्स से इकोनॉमी में होगा फायदा : मंत्री ओपी चौधरी*

*अच्छे इन्वेस्टर्स से इकोनॉमी में होगा फायदा : मंत्री ओपी चौधरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. बता दें, मध्यप्रदेश में इन दिनों GIS यानी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जारी है. छत्तीसगढ़ में भी GIS के आयोजन को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक बड़ा इवेंट कर दें और एक्चुअल इन्वेस्टमेंट कुछ ना हों तो कोई फायदा नहीं है. इन्वेस्टमेंट आउटकम ओरिएंटेड होना ज्यादा जरूरी है. सरकार की कोशिश है अच्छे इन्वेस्टर आ जाएं, इससे इकोनॉमी को बड़ा फायदा होगा.

वित्त मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि सीएम साय और उद्योग मंत्री दिल्ली मुम्बई से निवेश लेकर आए हैं. छत्तीसगढ़ में 1 लाख करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट आने की प्रक्रिया चल रही है. नया रायपुर में सेमीकंडक्टर फार्मास्यूटिकल हब बनेगा. एक साल में अलग-अलग सेक्टरों में काम दिखना शुरू हो जाएगा. इसके बाद GIS करेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा.

वहीं छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है. इस बैठक को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आज आज कैबिनेट में बजट का अनुमोदन किया जाएगा. प्रदेश का बजट हर वर्ग के लिए अच्छा होगा. राज्य के आर्थिक विकास की गति को तेज किया जा सके, इस लेकर कार्य जारी है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page