Home / राजधानी / *रायपुर में धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश!*

*रायपुर में धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश!*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में आदिवासी परिवार पर जबरन मतांतरण का दबाव बनाने के वाले आरोपी अनुप शेण्डे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गांव के लोगों को प्रलोभन देकर और प्रार्थना कराकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार ग्राम कठिया नंबर 01 निवासी रोहित उईके ने थाना खरोरा में शिकायत दर्ज कराई थी।

रोहित उईके ने बताया कि वह गोड़ आदिवासी समाज का मुखिया है। उसके परिवार में पत्नी रीना उईके सहित छह बच्चे हैं। शिकायत में बताया गया कि 15 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आरोपी अनुप शेण्डे उसके घर के सामने पहुंचा। उसे और उसके परिवार को इसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थना भी कराई। धर्म परिवर्तन के लिए जोर-जबरदस्ती की।

आरोपी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कहता था अपशब्द

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अनुप शेण्डे पहले भी गांव के लोगों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिन्दू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहता था। उन्हें इसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। इसी के प्रभाव में आकर शिकायतकर्ता की चाची सुखवंतीन बाई उईके ने घर से हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाकर इसाई धर्म अपना लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम मोहरेंगा के जनपद सदस्य लेखूराम सेन, सरपंच दाऊलाल पाल और गांव के बुजुर्ग शिव वर्मा, कुमार जांगड़े और चन्द्रविजय बघेल सहित अन्य ग्रामीणों को बुलाकर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने थाना खरोरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अनुप शेण्डे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page