Home / राजधानी / *27 फरवरी को मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह*

*27 फरवरी को मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के नए परिषद का शपथ ग्रहण की तारीख तय कर ली गई है। 27 फरवरी को शपथ ग्रहण होने की संभावाना है। जल्द शपथ ग्रहण की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। नगर निगम अमला कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे और सभी 70 वार्ड पार्षद का शपथ की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही रायपुर के चारों विधायक, सांसद समेत पार्टी और संगठन के सभी बड़े नेता भी इसमें शामिल होंगे। इस बार रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 15 साल बाद निगम में भाजपा की महापौर चुनी गई हैं। यही नहीं, इस बार 70 में से 60 पार्षद भाजपा के है। निगम चुनाव में भाजपा बड़ी सफलता हासिल की है। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम की पहली सामान्य सभा होगी। इसमें सभापति का चुनाव पार्षद मिलकर करेंगे। सभापति के लिए पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वो 5वीं बार पार्षद चुनकर आए हैं। एक बार वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। निगम में सीनियर पार्षद होने के साथ ही वे तेज तर्रार नेता हैं। निगम के प्रावधानों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं। वहीं दूसरा नाम मनोज वर्मा का है। वो पिछले कार्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस बार सभापति की रेस में हैं। महापौर मीनल चौबे शपथ ग्रहण के बाद मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नियुक्ति करेंगी। निगम में 14 एमआईसी सदस्य चुने जाएंगे, जो अलग-अलग विभागों के अध्यक्ष होंगे। मेयर इन काउंसिल की रेस में सरिता आकाश दुबे, दीपक जायसवाल का नाम पहले नंबर है। पिछली परिषद के दौरान दोनों सत्ता पक्ष पर जमकर सवाल किए और उनका परफार्मेंस भी अच्छा रहा है। महापौर परिसर में इस बार नए और पुराने पार्षदों का संतुलन दिखाई देगा। जीत का आए पार्षद साधना प्रमोद साहू, गज्जू साहू, गोपेश साहू, अमर गिदवानी, गायत्री सुनील चंद्राकर, रामहिन कुर्रे, अवतार बागल, आशु चंद्रवंशी, संतोष साहू का नाम MIC की रेस में चल रहा है। नगर निगम में इस बार कांग्रेस के महज 7 पार्षद चुनकर आए हैं। इनमें इनमें 2 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी पार्षद दल के नेता को चुनेगी। निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर 3 बार के पार्षद रहे संदीप साहू और पहली बार चुनकर आए शेख मुशीर के नाम की चर्चा में है। वर्तमान में रायपुर नगर निगम समेत 10 नगर निगम में कलेक्टर प्रशासक की भूमिका में हैं। मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के दिन से नगर निगम में प्रशासक की भूमिका को शासन शून्य करेगा और फिर नगर निगम में जनता की ओर से चुनी हुई सरकार कार्य करेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page