Home / राजधानी / *कारोबारी से टैक्स जीवन सर्विसेज कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर 25.50 लाख रुपए की ठगी*

*कारोबारी से टैक्स जीवन सर्विसेज कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर 25.50 लाख रुपए की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में प्राइवेट कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कारोबारी से 25.50 लाख रुपए की ठगी की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पहले भी नकली सोना बेचने के मामले में जेल जा चुका है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का पुलिस ने बताया कि, अमलीडीह मयूर विहार निवासी जयकुमार नारा ने कारोबारी शिवकुमार अग्रवाल को टैक्स जीवन सर्विसेज कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया। पीड़ित शिव कुमार ने शिकायत में बताया कि, आरोपी पैसे लेने के बाद दो साल तक गुमराह करता रहा और उसने फ्रेंचाइजी भी नहीं दी। पैसे भी नहीं लौटाए।  सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि, आरोपी जयकुमार नारा पहले भी नकली सोना बेचने के मामले में जेल जा चुका है। कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पैसों की ठगी कर अपना कर्ज चुका दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है। कारोबारी ने बताया कि, जयकुमार नारा ने कंपनी फ्रेंचाइजी देने के साथ ही ऑफिस का पूरा सेटअप तैयार कर देने का दावा किया था। जिससे शिव कुमार झांसे में आ गया। उसने किश्तों में 25.50 लाख रुपए दे दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page