Home / राजधानी / *बाहरी लड़कों को कैंपस में घुसने से रोकने पर स्टूडेंट को पीटा*

*बाहरी लड़कों को कैंपस में घुसने से रोकने पर स्टूडेंट को पीटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार की रात एक छात्र के साथ मारपीट की गई है। एनुअल फेस्ट एमी-स्पार्क कार्यक्रम में घुस रहे बाहरी युवकों का छात्रों ने विरोध किया, तो बाहरी लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, एनुअल फेस्ट एमी-स्पार्क के आखिरी दिन डीजे नाइट का कार्यक्रम था। जिसमें यूक्रेनी डीजे और वायलिन वादक दानिका परफॉरमेंस देने पहुंची थी। यूनिवर्सिटी परिसर में बाहरी युवक घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसे सुरक्षा गार्ड और छात्रों ने रोक दिया। जिस पर बाहरी युवकों ने हंगामा किया। इवेंट में लगे स्टूडेंट की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान स्टूडेंट आदित्य अग्रवाल को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बातचीत की। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वहींस नाराज परिजन खुद ही मामले में शिकायत करने की बात कह रहे हैं। घायल स्टूडेंट आदित्य अग्रवाल। एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में बाहरी लड़के घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी मेन गेट में खड़े गार्ड और इवेंट मैनेजमेंट में लगे छात्रों में उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बात से नाराज लड़कों ने छात्रों से पहले बहस की, फिर उनकी पिटाई कर दी। छात्रों का कहना है कि, मारपीट करने वाले लड़के ABVP के कार्यकर्ता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page