*मुबारक गुल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर की शपथ ली*

श्रीनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता एवं विधायक मुबारक गुल को शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलायी गयी। श्री गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। श्री गुल सदन के नए अध्यक्ष के चयन और पदभार ग्रहण तक अस्थायी अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वह विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगें। उसके बाद सदन नये अध्यक्ष का चुनाव करेगा। अधिकारियों के अनुसार, नये सदस्यों को 21 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे यहां विधानसभा भवन में सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी।  उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा के तहत गुल को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया।  श्री गुल श्रीनगर जिले के ईदगाह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छठी बार चुने गए हैं। श्री गुल 1952 में जन्मे श्री गुल विधि स्नातक हैं। इससे पहले, वह 1983, 1986, 2002, 2008 और 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1987 में, वह जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के लिये चुने गये थे और 2013 में सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये थे।
  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

    *कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

    *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

    *बार में युवक का उत्पात, व्यापारी पर बोतल से हमला*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *बार में युवक का उत्पात, व्यापारी पर बोतल से हमला*

    *भीड़ को देखते हुए 3 प्रमुख रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *भीड़ को देखते हुए 3 प्रमुख रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू*

    *बीरगांव ईंट भट्ठे पर नाबालिगों का संकट खत्म, तीन बच्चियों का सफल रेस्क्यू*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *बीरगांव ईंट भट्ठे पर नाबालिगों का संकट खत्म, तीन बच्चियों का सफल रेस्क्यू*

    You cannot copy content of this page