*स्कार्पियों की चपेट में आने से छह कावंरिया की मौत,12 घायल*

बांका। (सियासत दर्पण न्यूज़) बिहार में बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात कांवरियों का दल अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहा था। इस दौरान नगरडीह मोड़ के समीप स्कार्पियो ने कांवरियों को कुचल दिया।इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गये। मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती (50), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी(50),अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी(45) और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी (17) के रूप में की गयी है।  सूत्रों ने बताया कि घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    You cannot copy content of this page