Home / राजधानी / *प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद*

*प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के बढ़ रहे दायरे और सुविधाओं के कारण लोग अपने लिए आशियाना यहां बनाना चाह रहे हैं। प्रदेश के साथ अगल-अलग राज्यों के लोगों को रायपुर शहर पसंद आ रहा है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश भर में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री में रायपुर सबसे आगे रहा। रायपुर में कुल 46 हजार लोगों नें मकान और जमीन खरीदे। पंजीयन विभाग से मिले आंकड़े बता रहे हैं कि बिलासपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 41 हजार रजिस्ट्री हुई। दुर्ग में 34 संपत्तियां खरीदी-बेची गईं। रायपुर के 46 हजार संपत्तियों को खरीदने वालों में से 10 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो प्रदेश के बाहर के हैं। इससे साफ है कि राजधानी में हो रहे विकास का असर लोगों को दिखने लगा है। रायपुर के पंजीयन विभाग को इस साल लक्ष्य के विरुद्ध 90.12 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त हुई है। बता दें कि राजधानी में प्रदेश भर से ज्यादा रजिस्ट्री हुई है, लेकिन बीते साल से आंकड़ा काफी कम है। बीते साल 72,604 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई थी। इस साल 46,589 संपत्ति की रजिस्ट्री हुई है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में 26,015 संपत्तियों की रजिस्ट्री कम हुई हैं। इसके पीछे अवैध प्लाटिंग और सुगम एप में हुई सख्ती के कारण रजिस्ट्री के आंकड़े गिर गए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page