Home / राजधानी / *रायपुर,,ये केंद्र सरकार का फेलियर, 370 के बाद सब ठीक होगा ये मान लेना गलत : चरणदास महंत*

*रायपुर,,ये केंद्र सरकार का फेलियर, 370 के बाद सब ठीक होगा ये मान लेना गलत : चरणदास महंत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) खूबसूरत वादियों वाले जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले से अशांति फैल गई है। आतंकियों की गोलीबारी में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में रायपुर के कारोबारी दिनेश मरियानी भी शामिल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हमले का विरोध किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ये घटना सरकार की फेलियर के कारण ही हुई है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र सरकार की फेलियर से आतंकी हमला होने का आरोप लगाया है। सुरक्षाबल वहां तैनात नहीं किए गए थे। 370 हटने के बाद कुछ नहीं होगा ये मान लेना गलत है। सरकार की फेलियर के कारण ही ये घटना हुई है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में यह आतंकी हमला हुआ। हमले के वक्त आतंकी वर्दी में थे और उन्होंने यात्रियों की पहचान पूछकर उन पर गोलियां बरसाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी विशेष रूप से पुरुषों को निशाना बना रहे थे। अलग-अलग राज्यों से घूमने पहुंचे लोगों की हमले में मौत हुई है। कुल 26 लोगों को मौत की पुष्टि हुई है। वहीं इस हमले में एक स्थानीय निवासी के भी मारे जाने की खबर है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page