Home / राजधानी / *रायपुर, डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान,,,विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का निशान मिटाने का समय*

*रायपुर, डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान,,,विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का निशान मिटाने का समय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ सलीम राज ने कड़ी निंदा की] लश्कर-TRF को बताया इंसानियत का दुश्मन

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पहलगाम आतंकी हमले पर छ-ग-राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने तीखी और कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का निशान मिटाने का समय आ गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद मंगलवार को बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हुए इस हमले ने वैश्विक चेतना को झकझोर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ज्त्थ् द्वारा अंजाम दिए गए इस नरसंहार में 28 निर्दोष लोगों की जान गई है। घटना के चश्मदीद लोगों ने बताया कि आतंकियों ने पहले नाम पूछा फिर सिर में गोली मारी यह केवल भारत पर नहीं बल्कि पूरे सभ्य विश्व पर हमला है यह मानवता के खिलाफ सुनियोजित युद्ध है। इस्लाम को बदनाम करने वाले आतंकियों पर लानत और धिक्कार है ये इंसानियत के कातिल है इन्हें तत्काल सजाए मौत दी जाये। अब समय आ गया है कि वैश्विक समुदाय पाकिस्तान में पल रहे आतंकी अड्डों को खत्म करने के लिए निर्णायक और एकजुट कदम उठाए। ‘डिफेंसिव डिप्लोमेसी’ अब नहीं चलेगी भारत देश को ‘डिसीजन मेकिंग डिप्लोमेसी अपनानी होगी।”
डॉ सलीम राज ने जम्मू-कश्मीर की पूर्ववर्ती सरकारों विशेषकर अब्दुल्ला परिवार की भूमिका पर सीधा निशाना साधते हुए कहा राजनीति में आतंकियों के लिए जो ‘सॉफ्ट कॉर्नर रखा गया उसी ने बंदूकधारियों को ताकत दी। सुरक्षा गाड़ियां और सरकारी ठेके ये सब उन्हें मिले। यह कश्मीरियत नहीं खूनी तंजीमों को न्यौता था।”पिछले वर्षों में कश्मीर पर्यटन की नई उड़ान ने घाटी में खुशहाली और भाईचारे की बयार बहाई थी जिससे आतंकियों को परेशानी हुई। वे नहीं चाहते कि कश्मीर जिंदगी और समृद्धि से जुड़े, उन्हें सिर्फ खून और खौफ चाहिए” इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया किसी भी देश के नागरिक पर हमला मानवता पर हमला है।” यह समर्थन दिखाता है कि भारत की यह लड़ाई अब अकेली नहीं है यह संपूर्ण विश्व की सामूहिक लड़ाई बन चुकी है। “पाकिस्तान-मुक्त विश्व” एक युद्धोन्मादी नारा नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा की आवश्यकता है। जब तक पाकिस्तान आतंक को पालता रहेगा तब तक मासूमों और निर्दोंशों का खून बहता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र OIC और वैश्विक संस्थाओं से आग्रह है कि आतंक के प्रति दोहरे मापदंड खत्म किए जाएं।
हमले के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। NSA स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं।
डॉ सलीम राज ने देशवासियों से अपील की है कि आतंक की इस घिनौनी हरकत को किसी मजहब से जोड़कर न देखा जाए। आतंक का कोई धर्म नहीं होता। यह वक्त है जब जाति पंथ और विचारधाराओं से ऊपर उठकर हम सब भारत के साथ खड़े होने का है। साथ यह भी कहा कि भारत अब न भूलेगा और न माफ करेगा। अबकी बार आतंकी संगठनों को पूरी तरह खत्म किया जाएगा और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page