*प्रदेश में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, बीजापुर में मारे गए 42 माओवादी*

जगदलपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल को माओवादियों के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में 42 माओवादियों को मार गिराया है, जिसमें 35 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, पर इस बात की अब तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि माओवादियों के विरुद्ध जारी बड़े अभियान में 40 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, जबकि इस क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार 45 से अधिक माओवादियों को सुरक्षा बल ने ढेर कर दिया है। यद्यपि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज पी. ने कहा है कि माओवादियों के विरुद्ध यह संकल्प अभियान एक टेस्ट मैच की तरह है, जिसमें प्रत्येक दिन रोमांचक नहीं हो सकता, परंतु इस टेस्ट मैच का अंत सुखद होगा और बड़ी सफलता मिलेगी। बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा (काली पहाड़़ी) पर छिपे शीर्ष माओवादियों के ठिकाने को दस हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान पिछले चार दिन से घेरे बैठे हैं। इस पहाड़ी पर 350 से अधिक हार्डकोर माओवादियों के छिपे होने की बात कही जा रही है। इधर चारों ओर से घिर चुके माओवादियों ने शुक्रवार को एक पत्र जारी कर इस अभियान को रोकने और शांति वार्ता की गुहार लगाई है। माआवोदियों के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि माओवादियों के सामने अब आत्मसमर्पण ही एकमात्र रास्ता बच गया है। साय ने कहा कि जब से सरकार में आए हैं, तभी से माओवादियों के लिए लिए दरवाजे खुले रखे हुए हैं। हिंसा की भाषा छोड़कर विकास से जुड़ने बार-बार कहा गया है। मुख्यधारा में लौट चुके लोगों के साथ सरकार न्याय करेगी। जिन्हें केवल हिंसा की ही भाषा समझ आएगी, सरकार उनसे भी निपटने को तैयार है।

  • Related Posts

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    दुर्ग-भिलाई । (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में…

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन*

    *मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन*

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    You cannot copy content of this page