Home / छत्तीसगढ़ / *5 तहसीलदार सहित 9 का हुआ तबादला*

*5 तहसीलदार सहित 9 का हुआ तबादला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर कलेक्टर ने रायपुर जिले में पदस्थ 5 तहसीलदारों सहित 9 लोगों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से जारी के मुताबिक तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत होने तथा छ0ग0 शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश क्रमांक / ईएसटीबी-102 (3)/3/2025 सात-2 09.06.2025 द्वारा नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होकर रायपुर जिले से भारमुक्त होने के फलस्वरूप तहसीलदार / नायब तहसीलदारों के मध्य पूर्व में किये गये कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये तहसील कार्यालय में आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। श्रीमती ज्योति मसियारे तहसीलदार तिल्दा से तहसीलदार आरंग, श्रीमती सीता शुक्ला तहसीलदार आरंग से तहसीलदार अभनपुर, श्री रामप्रसाद बघेल तहसीलदार अभनपुर से तहसीलदार तिल्दा, विकांत सिंग राठौर ना0 तहसीलदार अभनपुर तहसीलदार गोबरानवापारा, राजकुमार साहू तहसीलदार गोबरानवापारा से भू-अभिलेख रायपुर (राजस्व प्रगति समीक्षा हेतु संलग्न), सूजन सोनकर तहसीलदार गोबरानवापारा से अति0 तहसीलदार खोरपा, अभनपुर, प्रकाश सोनी अति0 तहसील खारेपा अभनपुर से अति0 तहसीलदार रायपुर, सुर्यकात कुंभकार अधीक्षक भू-अभिलेख रायपुर से अति0 तहसीलदार खरोरा तथा लवन कुमार मण्डन सहा अधी भू-अभिलेख रायपुर से नायब तहसीलदार गोबरानवापारा में पदस्थ किए गए है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page