*लखमा के खिलाफ 11 सौ पन्नों का चालान पेश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड आज खत्म हो रही है। वहीं कवासी लखमा की रिमांड खत्म होने से पहले ईओडब्ल्यू ने ईओडब्ल्यू/एसीबी की विशेष कोर्ट में लखमा के खिलाफ 1100 पन्नो समेत 66 पन्नो की समरी का चालान पेश किया है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्ल्य ने चौथा पूरक चालान पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू की तरफ से पेश की गई चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के ज्यादा का शराब घोटाला हुआ था और जांच में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा की संदिग्ध भूमिका पाई गई थी। इसके बाद कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा करीब तीन महीनों से जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि,ईओडब्ल्यू द्वारा पेश की गई चार्जशीट में यह बताया गया है कि, शराब घोटाले में कवासी लखमा की क्या भूमिका थी। इसके साथ ही इसमें ये भी बताया गया है कि, शराब घोटाले में पैसे कैसे अर्जित किए गए हैं। इसके साथ ही पैसों को कैसे दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था और कौन अन्य लोग इस सिंडीकेट में शामिल थे ये बभी चार्जशीट में बताया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page