*रायपुर के सैलून दुकान में महिला से रेप*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में सैलून दुकान में महिला से रेप की वारदात हुई है। दुकान के संचालक ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया, फिर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि, महिला को चावल चुनने के लिए एक युवक काम पर लेकर आया था।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है। चौकी प्रभारी बालेश्वर लहरे के मुताबिक, महिला रोजी मजदूरी का काम करती है। शिव घृतलहरे नाम का युवक उसे घर में चावल चुनने के बहाने लेकर आया। काम करने के दौरान उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं माना। जिसके बाद महिला घर से भाग कर रास्ते में एक सैलून दुकान में घुस गई।

दुकानदार ने शटर गिराकर किया रेप

जानकारी के मुताबिक, सैलून दुकान का संचालक योगेश सेन ने महिला को बैठाया। महिला ने अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद योगेश ने महिला की मजबूरी का फायदा उठा लिया। उसने दुकान का शटर बंद कर जबरन महिला के साथ बलात्कार किया। फिर उसे बंधक बना लिया। आरोपी ने महिला को रात भर अपने साथ दुकान में ही रखा। अगले दिन सुबह महिला को उसने बाहर निकाला।

महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी कहानी बताई। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ सिलतरा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, एक आरोपी को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, वही सैलून दुकान के संचालक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति…

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर से लगे मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page