Home / राजधानी / *रायपुर,,हज्जे बैतुल्लाह से वापस हुए राज्य के 359 हज यात्री*

*रायपुर,,हज्जे बैतुल्लाह से वापस हुए राज्य के 359 हज यात्री*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन/सदस्य मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज 2025 के लिए नागपुर एम्बारकेशन पॉइंट से रवाना हुए राज्य के हज यात्रियों का काफिला दिनांक 01/07/2025 को फ्लाइनास एयरलाइन्स की फ्लाइट नंबर XY-9146 से स 15:30 बजे नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। राज्य के 359 हज यात्रियों के काफिले में 188 पुरुष एवम 171 महिला हज यात्री स्वदेश वापस हुए।

उन्होंने बताया कि, हज यात्रियों की वापसी पर एयरपोर्ट में इमिग्रेशन एवं लगेज उपरांत प्रत्येक हज यात्री को 5 लीटर जम जम उपलब्ध कराया गया। एयरपोर्ट में ही हाजियों का गुलपोशी से राज्य हज कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों ने राज्य हज कमेटी की बेहतर व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। इस वर्ष राज्य से कुल 659 हज यात्रियों ने हज 2025 की सआदत हासिल की, जिसमे कुल 349 पुरुष व 310 महिला हज यात्री शामिल रहे ।

इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान, पूर्व चेयरमैन/सदस्य मोहम्मद असलम महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के चेयरमैन आसिफ उस्मान खान एवं राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, राज़िक़ अमजद एवं मोहम्मद रियाज़ खान. मोहम्मद युसूफ.
हज वॉलेंटियर उपस्थित रहे

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page