Home / छत्तीसगढ़ / *फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज*

*फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) डीएसपी रश्मित कौर चावला के नाम पर किसी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की। डीएसपी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी रश्मित कौर को उनके एक परिचित कौशलेंद्र सारथी ने फोन कर बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम से व्हाट्सएप अकाउंट चला रहा है और पुराने फर्नीचर बेचने की बात कर रहा है। कौशलेंद्र ने इसका स्क्रीनशॉट भी डीएसपी को भेजा। जब डीएसपी ने जांच की तो पता चला कि अज्ञात ठग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर जान-पहचान वालों को धोखा देने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद डीएसपी ने तुरंत सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ठग की तलाश में साइबर सेल की मदद से जांच जुट गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page