Home / National / *हीरापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या*

*हीरापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

देवास। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के करनावद से लगे हीरापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। वारदात गुरुवार अल सुबह की बताई जा रही है जिसका पता सुबह चला। इसके बाद करनावद पुलिस सहायता केंद्र व हाटपीपल्या से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की गई। बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आसपास के लोगों से बात की। आरोपित पति को पुलिस से पकड़ लिया है। एसडीओपी भार्गव के अनुसार 30 वर्षीय सोना भील का विवाद बुधवार देररात अपने पति सुखराम भील से हुआ था। बाद में सुखराम ने कुल्हाड़ी से वार किया जो सोना के सिर में लगा। जिस समय हमला किया गया उस दौरान दंपती के बच्चे पास के कमरे में सो रहे थे, उनको तब कुछ पता नहीं चल पाया। आरोपित पति से पूछताछ की जा रही है, उसका कहना है कि वो पत्नी को जान से नहीं मारना चाहता था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page