*रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्ति : क्षमा देवी साहू बनीं प्रदेश सहमंत्री,,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री महंत योगी राजकुमार नाथ के आदेशानुसार क्षमा देवी साहू को प्रदेश सहमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आज दिनांक 19 जुलाई 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

नव नियुक्ति पर दी गई शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे और प्रदेश संगठन महामंत्री गणेश तिवारी ने क्षमा देवी साहू को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी तथा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा कि क्षमा देवी साहू जैसी समर्पित और कर्मठ महिला को प्रदेश सहमंत्री का दायित्व सौंपना संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और नियमों का पालन करते हुए “सबका साथ, सबका सम्मान” की भावना के साथ समाज और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति में अहम भूमिका निभाएंगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री गणेश तिवारी ने कहा कि क्षमा देवी साहू की नियुक्ति से संगठन में महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा और वे आने वाले समय में समाज के हर वर्ग को जोड़ने में सफल होंगी।

क्षमा देवी साहू ने जताया आभार

नवनियुक्त प्रदेश सहमंत्री क्षमा देवी साहू ने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्य, धर्म, संस्कृति और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

संगठन में उत्साह का माहौल

इस नियुक्ति के बाद अखिल भारतीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिला कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे संगठन में महिला शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,बिरगांव नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया गया है।…

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page