Home / राजधानी / *12 IPS अफसरों के प्रमोशन-तबादले की तैयारी*

*12 IPS अफसरों के प्रमोशन-तबादले की तैयारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में करीब 12 आइपीएस अफसरों की पदोन्नति और तबादले को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन चल रहा है। पदोन्नति के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और अफसरों से उनके सीआर समेत आवश्यक दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके साथ ही डीआइजी स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी फेरबदल की तैयारी है।

वर्ष 2013 और 2014 बैच के अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

वर्ष 2013 बैच के जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और अभिषेक पल्लव को डीआइजी पद पर पदोन्नति दी जानी है। इनमें जितेंद्र शुक्ला फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

वहीं 2014 बैच के शलभ सिन्हा, भावना गुप्ता, डी. लालजी भाई पटेल और चंद्रमोहन सिंह को एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसी क्रम में रायपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले को आइजी पद पर पदोन्नत किए जाने की तैयारी है। विभागीय स्तर पर प्रमोशन के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है।

कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना

पदोन्नति के साथ डीआइजी स्तर के अफसरों की पदस्थापना में भी बदलाव हो सकता है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, खैरागढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह और सरगुजा (अंबिकापुर) एसएसपी राजेश अग्रवाल समेत कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। इनमें कुछ अफसर मौजूदा पद पर दो साल से अधिक समय पूरा कर चुके हैं।

आगामी बजट में प्रविधान और प्रशासनिक फैसलों के आसार

बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में पुलिस कमिश्नरी के गठन को लेकर भी चर्चा जारी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बिलासपुर में कमिश्नरी की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। हालांकि गठन में अभी समय लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि आगामी बजट में इसका प्रविधान हो सकता है। ऐसे में आने वाले महीनों में पदोन्नति, तबादले और कमिश्नरी तीनों मोर्चों पर बड़े प्रशासनिक फैसले देखने को मिल सकते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page