*सड़कों पर घूम रहे जानवरों के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई*

अंबिकापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशियों(Cattle on Roads) से हो रही दुर्घटनाओं, जाम की समस्या और गंदगी को देखते हुए नगर निगम(Ambikapur Municipal Action) ने सख्त कदम उठाए हैं। शासन के निर्देश पर आयुक्त के आदेशानुसार निगम टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर करीब 50 मवेशियों को पकड़कर घुटरापारा स्थित कांजी हाउस भेजा। इससे पहले 60 मवेशी पकड़े जा चुके हैं।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और उन्हें अपने परिसरों में रखें। सड़क पर पाए जाने वाले मवेशियों पर जुर्माना, नीलामी और जरूरत पड़ने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

देवीगंज रोड, महामाया मार्ग, चांदनी चौक, खैरबार रोड, सब्जी मंडी, घुटरापारा से लेकर 11 किलोमीटर लंबे रिंग रोड तक हर जगह मवेशियों का जमावड़ा है। रात के समय बारिश में मवेशी सूखी सड़कों पर बैठ जाते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

नगर निगम के पास फिलहाल केवल एक कांजी हाउस है, जिसकी क्षमता 300 मवेशियों की है, जबकि शहर में अनुमानतः 1,200 से ज्यादा मवेशी घूम रहे हैं। बड़े पैमाने पर पकड़े जाने पर उन्हें रखने की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है।

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने पशुपालकों से अपील की है कि वे मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें और यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दोबारा मवेशी पकड़े जाने पर मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर मवेशी स्वामियों ने निगम टीम से विवाद किया। ब्रह्म रोड में विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई जारी रही।

कुछ साल पहले खुले में मवेशी छोड़ने पर 2,000 रुपये प्रति मवेशी जुर्माना लगाया गया था। शुरुआत में कार्रवाई हुई, लेकिन योजना लंबी नहीं चल सकी। निगम की नई सक्रियता तभी सफल होगी, जब नियमित अभियान चलाए जाएं और गोठान जैसी स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

  • Related Posts

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page