Home / छत्तीसगढ़ / * तीन युवकों की हत्या,मामूली बात पर हुआ झगड़ा*

* तीन युवकों की हत्या,मामूली बात पर हुआ झगड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

00 पुलिस ने किया आठ युवकों को गिरफ्तार
धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) अपराध का ग्राफ ऐसा हो गया है कि बात-बात पर चाकू छूरा चल जा रहा है। राजधानी रायपुर से खाना खाने के लिए धमतरी के ढाबा पहुंचे तीन युवकों की धमतरी मथुराडीह मोड़ के पास 8 से 10 युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्यारों में कुछ नाबालिग भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। वजह भी कोई बड़ा नहीं था मामूली कहासुनी पर हत्या तक बात पहुंच गई।
अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की रात खाना खाने के लिए रायपुर से पांच युवक कार से धमतरी पहुंचे। यहां आकर नगरी सिहावा रोड के पास अन्नपूर्णा ढाबा में युवकों ने खाना खाया। देर रात 11 बजे खाना खाने के बाद युवक कार से वापस रायपुर जाने निकल रहे थे, तभी मामूली बात को लेकर मथुराडीह व कोर्रा के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया।

देखते ही देखते स्थानीय युवक आक्रोश में आ गए और जेब में रखे चाकू से रायपुर के तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक जान बचाकर खेतों की ओर भागे, तब कहीं जाकर दो युवकों की जान बची। इस घटना की खबर राहगीर और ग्रामीणों की माध्यम से अर्जुनी पुलिस को मिली।

पुलिस कुछ ही देर में घटना स्थल पहुंची और मौके पर से ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद घटना को अंजाम देकर छिपे अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में धमतरी पुलिस ने अब तक आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने चाकू व अन्य हथियार जब्त कर ली है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page