*भिलाई,8 मार्च को निकलेगी भोले बाबा की बारात,, बाराती बनेंगे हज़ारो श्रद्धालु:सबसे भव्य होगा आयोजन,दूर-दूर से आएंगे लोग*

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति तैयारी में जुटी आयोजन का यह 16वां वर्ष महिलाओं ने संभाल ली जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष दया सिंह बोले- सबसे भव्य होगा आयोजन, दूर-दूर से आएंगे लोग

भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़। इसमें कोई शक नहीं है कि पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि पर सबसे भव्य भोले बाबा की बारात भिलाई में निकलती है। ऐसा भी दावा है कि मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम भिलाई में ही होता है। इस साल आयोजन में चार चांद लग जाएंगे। क्योंकि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। माना जाता है कि भोले बाबा की बारात में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं जो बाराती बनकर झूमते हैं और नाचते हैं। प्रदेशभर में 31000 आमंत्रण कार्ड बांटने का फैसला लिया गया है। इसकी शुरुआत होने वाली है। महिलाओं ने कार्ड वितरण से पहले हल्दी-चावल लगाना शुरू कर दिया है। इसे शुभ माना जाता है। आयोजक व बोल बम समिति के अध्यक्ष, नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि, 8 मार्च को भोले बाबा की बारात निकलेगी। हथखोज इंदिरा नगर से बाबा की बारात निकाली जाएगी। भोले बाबा की बारात व्यवस्थित व भव्य रूप से निकालने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। महिलाएं पीला चावल और हल्दी-कुमकुम कार्ड में लगा रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। *बारात के कार्ड वितरक महिला समिति*दया सिंह ने बताया कि, बारात के कार्ड वितरक महिला समीति में मंजू मिश्रा, प्रभा सिंह, मधु कुमारी, पुष्पा सिंह, हेमलता बिसाई, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, राज कली देवी, बेबी शर्मा, बिलोतिन जायशवाल, शुशीला देवी, राधा देवी, नीतू गुप्ता, तारिणी शर्मा, रजविन्दर कौर, अनीमा शाहा, माया दास, प्रीती शर्मा, बबली समा, दिशा, अंजली पटेल, लक्ष्मीदेवी, सेवती, गुहियादेवी, सुभद्रा, सरस्वती, सुल्लावती, श्रीमति, सोहिला, देविका बाई, दुलेश्वरी वाई, सती बाई, कमला, तारा, विभा देवी, पूजा, रिंकी पटेल, गुरुमती, अन्नू बघेल, शकुन्तला शर्मा, रानी, मीरा जायसवाल, पी लता, पी नंदिनी, प्रेमा तिवारी, मुन्नी देवी, ज्योति चौधरी, राधा चौधरी, संगीता तिवारी आदि को शामिल किया गया है।
बाबा की बारात में बाराती बनेंगे लाखों श्रद्धालु: 31 हजार आमंत्रण कार्ड बांटे जाएंगे,महिलाएं लगा रहीं कार्डों में हल्दी,आज से होगा कार्डो का वितरण 8 मार्च को निकलेगी भोले बाबा की बारात

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

  • Related Posts

    *भिलाई,शिक्षक दिवस समारोह: आजीवन समर्पित शिक्षकों का सम्मान,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.…

    *भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 3 views
    *सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने ऑल इंडिया उलमा मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ यूनिट के नए सदर*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने ऑल इंडिया उलमा मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ यूनिट के नए सदर*

    *मुख्यमंत्री साय ने कुम्हार के चाक पर गढ़ा दीया, पारंपरिक शिल्पकारों से किया आत्मीय संवाद: सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्रदर्शनी में दिखा माटी से जुड़ाव*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 4 views
    *मुख्यमंत्री साय ने कुम्हार के चाक पर गढ़ा दीया, पारंपरिक शिल्पकारों से किया आत्मीय संवाद: सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्रदर्शनी में दिखा माटी से जुड़ाव*

    *उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 4 views
    *उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल*

    *पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 3 views
    *पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री  साय*

    *सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 5 views
    *सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा*

    You cannot copy content of this page