*रायपुर में पत्रकार को धमकाने वाले ठेकेदार के खिलाफ FIR*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार रजत बंगानी के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर एक्शन लिया है। रायपुर में पत्रकार को धमकाने वाले ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पत्रकार ने खराब सड़क निर्माण की रिपोर्टिंग की थी। जिसके बाद ठेकेदार ने चिढ़कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। फोन पर धमकी का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। जिसमें पत्रकार को ठेकेदार कह इस मामले में पत्रकारों ने पुलिस थाने समेत गृहमंत्री और डीजीपी को शिकायत दी थी। जिसके बाद आरोपी ठेकेदार रजत बंगानी के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर एक्शन लिया गया है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। पत्रकार नागेंद्र निषाद ने बताया कि, वे जनता से जुड़े मुद्दों की कवरेज करते हैं। 18 अगस्त को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर गोबरा नवापारा के वार्ड-3 में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया। इस खबर में वार्ड के लोगों ने खराब सड़क निर्माण को लेकर शिकायत की। इस कवरेज के बाद ठेकेदार रजत बंगानी ने पत्रकार को फोन किया। ठेकेदार रजत बंगानी ने फोन पर पत्रकार से जमकर गाली-गलौज की। फिर उसे धमकाने लगा। ठेकेदार रजत बंगानी ने कहा कि, यह सड़क उसने बनाई है। अगर वार्ड के लोगों को सड़क खराब लग रही है, तो इससे मतलब नहीं है। ठेकेदार धमकी देते हुए खबर को हटाने के लिए कहने लगा। लेकिन पत्रकार ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद ठेकेदार भड़क गया। ठेकेदार ने पत्रकार को कहा कि, वह उससे आकर मिले। उस जगह पर मिले जहां पर कैमरा लगा हो। वह 8-10 लोगों के साथ मिलकर उसे मारेगा। मौके पर कैमरा रहेगा तो रिकॉर्डिंग अच्छी आएगी। इसके बाद ठेकेदार जनता को भी गाली देने लगा। मोबाइल पर इस पूरी धमकी का पत्रकार ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। उसने पुलिस थाने में शिकायत देकर ठेकेदार से जान का खतरा बताया है। इस मामले में पत्रकार नागेंद्र निषाद का कहना है कि ठेकेदार की धमकी के बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसमे एक्शन हुआ है।

विज्ञापन      विज्ञापन     विज्ञापन

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page