*बीजापुर में शिक्षादूत की हत्या*

बीजापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर संभाग में माओवादी अपनी कायरना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में माओवादी लगातरा शिक्षा दूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीजापुर में माओवादियों ने एक और शिक्षादूत का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने शुक्रवार और शनिवार की दर्मियानी रात इस वारदात को अंजाम दिया है। जिले के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में पदस्त शिक्षादूत कल्लू ताती का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। वह शुक्रवार शाम स्कूल से लौट रहा था, जिस दौरान माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी अनुसार, मृतक आदिवासी युवक कल्लू ताती तोड़ता रहने वाला था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब माओवादी लोगों में अपना डर बरकरार रखने के लिए शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही माओवादियों ने ऐसे ही एक शिक्षादूत की हत्या कर दी थी। साल 2023 से अब तक माओवादियों ने 9 शिक्षादूतों को निशाना बनाया है।

दरअसल, बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे माओवाद विरोधी अभियान से बौखलाए माओवादी निर्दोष शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। क्योंकि सरकार इन शिक्षादूतों की मदद से क्षेत्र में आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने की कोशिश कर रही है। वहीं माओवादी मुखबिरी के शक में इन शिक्षादूतों की हत्या कर रहे हैं।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page