*बांस करील के अवैध परिवहन पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में बांस करील एवं पिका के अवैध परिवहन के मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गिरौदपुरी, निवासी प्रवीण कुमार पटेल के विरूद्ध बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में महराजी सर्कल के वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा की गई नियमित गश्त के दौरान प्रवीण कुमार पटेल पिता भनेश राम पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौदपुरी, को मोटरसाइकिल (होंडा साइन, क्रमांक CG22 AF 8094)  में बांस करील एवं बांस पिका का अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर ही वाहन एवं बांस करील एवं पिका को जप्त कर पी.ओ. आर. दर्ज की गई। बरामद नासवान बांस करील एवं पिका को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। साथ ही संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

वनमण्डलाधिकारी  धम्मशील गणवीर ने कहा है कि वन संपदा की अवैध कटाई एवं परिवहन पर्यावरण और जंगलों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। वन विभाग लगातार जंगल एवं वन उत्पादों के अवैध कटाई एवं परिवहन पर नज़र बनाए हुए हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील किया है कि किसी भी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि सामूहिक प्रयास से वनों की रक्षा की जा सके और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page