*रायपुर के सेजस स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (सेजेस) में पिछले दो सालों से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। रायपुर जिले में कुल 36 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी और हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय हैं। इनमें 142 शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही गैर-शिक्षकीय कार्यों के लिए भी कुल 68 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आठ सितंबर शाम चार बजे तक आवेदन जमा करना होगा।

9 सितंबर तक दावा आपत्ति का निराकरण करने के बाद प्रावधिक सूची का प्रकाशन होगा। 11 सितंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासकीय विद्यालयों में वर्ष 2008 के सेटअप के आधार पर पद स्वीकृत हैं। यह सेटअप करीब 17-18 साल पुराना है। वर्तमान सत्र में सेजेस विद्यालयों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके कारण शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों की कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों को 30 अप्रैल 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा।

इस तिथि के बाद उनकी सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। हालांकि भृत्य (चपरासी) और स्वीपर के पदों पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों का सेवाकाल 12 महीने का होगा। उम्मीदवार मासिक मानदेय, विषयवार पदों और योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आठ सितंबर की शाम चार बजे तक संबंधित विद्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://raipur.gov.in देखी जा सकती है। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र संबंधित स्कूल के संस्था प्रमुख/प्राचार्य के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करने होंगे। इन विषयों की शिक्षकों के पद खाली व्याख्याता भौतिकी, राजनीति, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, गणित, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य आदि का पद खाली है।

वहीं, भूगोल, अर्थशास्त्र के लिए 20,000, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत के लिए 18,000, सहायक शिक्षक को 15,000, प्रयोगशाला सहायक शिक्षक 15,000, भृत्य 12,000 और स्वीपर को 10,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

मेरिट के आधार पर होगा चयन शिक्षकों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। व्याख्याता के लिए 12वीं में 20, स्नातक में 30 और स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। इसी तरह शिक्षक में 10वीं में 20, 12वीं में 30, स्नातक 50, सहायक शिक्षक/विज्ञान प्रयोगशाला में 10वीं में 40, 12वीं में 60 प्रतिशत अंक निर्धारित की है।

  • Related Posts

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर पहुंचकर माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना…

    *कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल*

    कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सर्व समाज के लिए उपयोगी होगा कायस्थ मंगल भवन: श्री संजय श्रीवास्तव रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुर्ग,आनंद सागर प्राकृतिक चिकित्सा और योग सलाह केंद्र ने इंटरनेशनल नेचरोपेथी आर्गेनाइजेशन महिला डे मनाया,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 3 views
    *दुर्ग,आनंद सागर प्राकृतिक चिकित्सा और योग सलाह केंद्र ने इंटरनेशनल नेचरोपेथी आर्गेनाइजेशन महिला डे मनाया,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    *नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: पुलिस ने दबोचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर, 43 ग्राम हेरोइन बरामद*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 6 views
    *नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: पुलिस ने दबोचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर, 43 ग्राम हेरोइन बरामद*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 4 views
    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*

    *कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 4 views
    *कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल*

    *’हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 5 views
    *’हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय*

    *आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 3 views
    *आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री*

    You cannot copy content of this page