Home / राजधानी / *नव्या मलिक से 30 घंटे पूछताछ…*

*नव्या मलिक से 30 घंटे पूछताछ…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तानी की हेरोइन और दिल्ली की एमडीएमए रायपुर में बेचने वाले इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक समेत 30 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 850 रईसजादे इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में थे। जिसमें होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटों के नाम भी इन सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। इन आरोपियों से करोड़ों की ड्रग्स और पाकिस्तानी पिस्टल भी बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने नव्या मलिक से 30 घंटे पूछताछ भी की है। पूछताछ के बाद अवैध कारोबार में मदद करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आज नव्या समेत कई आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश किया। पुलिस दोबारा रिमांड पर ले सकती है।

इस सिंडिकेट में युवतियां भी शामिल थीं। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस ने सबसे ज्यादा पूछताछ पंजाब निवासी लवजीत सिंह, रायपुर निवासी रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो और रायपुर निवासी नव्या मलिक से की है। लवजीत और रुपिंदर से पुलिस को हेरोइन खरीदने वालों की और नव्या मलिक से एमडीएमए खरीदने वाले रसूखदारों की जानकारी मिली।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में 850 से ज्यादा रईसजादे थे। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी से पूछताछ होगी और अवैध कारोबार में मदद करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान की हेरोइन ट्रकों के जरिए रायपुर भेजने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंदर से पुलिस ने रिमांड में लेकर 25 घंटे पूछताछ की। कोर्ट में पेश कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पिंदर ने पुलिस की पूछताछ में ड्रग्स रायपुर में भेजने का तरीका बताया और उसके ग्राहकों की जानकारी दी।

ड्रोन से ड्रग्स की बॉर्डर पार सप्लाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंदर पाकिस्तान की ड्रग्स ड्रोन के माध्यम से बॉर्डर पार करवाता था, फिर उसके सिंडिकेट में काम करने वाले लड़के बॉर्डर इलाकों से ड्रग्स सिंडिकेट के ठिकानों तक पहुंचाते थे। इन ठिकानों से माल ट्रकों के माध्यम से राजधानी रायपुर समेत देश भर में भेजा जाता था।

ट्रक से माल भेजने पर जब कार्रवाई शुरू हुई, तो अपने सिंडिकेट के लड़कों को माल के साथ पहले दिल्ली और फिर रायपुर भेजता था। कई बार रायपुर में सक्रिय लड़कों को माल लेने के लिए दिल्ली बुलाता था और दिल्ली-पंजाब का माल है बोलकर हेरोइन बेचते थे।

पिंदर के सिंडिकेट के 17 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इस सिंडिकेट के कई आरोपी अंडर ग्राउंड है। उनकी तलाश पुलिस कर रही है। पिंदर का हेरोइन रायपुर में खपाने वाले सुवित श्रीवास्तव के अकाउंट से पुलिस को 600 से ज्यादा ग्राहकों की जानकारी मिली है। इन ग्राहकों के अकाउंट का फ्रीज करवाकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके की रहने वाली नव्या मलिक को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। नव्या की जानकारी पुलिस को MDMA रायपुर में बेचने वाले हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया ने दी थी। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने 23 अगस्त को देवेंद्र नगर से पकड़ा था।

नव्या को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच दिन की रिमांड ली, पिर अलग-अलग समय में 30 घंटे तक पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या ने पूछताछ में उसके मददगारों और ग्राहकों का नाम बताया है। MDMA रायपुर में कैसे खपाया है? इसकी जानकारी भी दी है। नव्या मलिक के संपर्क में रहने वाले पांच आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ चुकी है।

नव्या के खुलासे के बाद पुलिस ने शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, समता कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वीआईपी रोड, कटोरा तालाब, संतोषी नगर, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा के कई बड़े कारोबारियों और रसूखदारों की सूची तैयार की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page