Home / छत्तीसगढ़ / *पुलिस ने 6 नग हीरा किया जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार…*

*पुलिस ने 6 नग हीरा किया जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. जिला अस्पताल के सामने चल रही 30 हजार रुपये की डील को पुलिस ने नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से कुल 6 नग हीरे, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया.

28 सितंबर को थाना गरियाबंद को गुप्त सूचना मिली कि अस्पताल के सामने एक व्यक्ति जेब में हीरे छुपाकर खड़ा है. सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम गठित की और गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा—

जैन कुमार नेताम (गरियाबंद, जेब में हीरे के साथ)
सूरज सोनी (धमतरी, खरीदार)
विशाल सोनी (धमतरी, खरीदार)

जेब से निकले 6 हीरे

तलाशी लेने पर जैन नेताम की जेब से सफेद कागज में लिपटे 6 नग चमकीले पत्थर मिले. मौके पर बुलाए गए खनिज निरीक्षक ने इन्हें हीरा जैसा प्रतीत होना दर्ज किया. जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई. पुलिस ने हीरों के अलावा Redmi, Nothing और Realme कंपनी के तीन मोबाइल भी जब्त किए.
मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस एवं 21(4) खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है.
किस्मत चमकाने निकले, सलाखों में पहुंच गए

जिला अस्पताल जहां लोग जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं तीन लोग किस्मत चमकाने के लिए हीरे बेचने आए थे. लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनकी चालाकी को नाकाम कर दिया. अब हीरे की चमक नहीं, बल्कि जेल की सलाखें उनकी आंखों में झिलमिलाएंगी.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page