Home / छत्तीसगढ़ / *माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी*

*माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीजापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए दो निर्दोष ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। माओवादियों की ओर से हत्या का कारण मुखबिरी करना बताया जा रहा है। इस हत्या से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, माओवादियों नो शुक्रवार रात ग्राम नेलाकांकेर के रवि कटटम (25) पिता कन्ना और तिरूपति सोढी (38) पिता नरसा को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही थाना उसूर पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ और पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की पुष्टि की जा रही है तथा आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को ही बीजापुर प्रवास पर थे। उनके लौटते ही माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस ताजा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है, जबकि सुरक्षा बलों ने सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान को और तेज कर दिया है।

एक ओर जहां लगातार माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संगठन ग्रामीणों की हत्याओं के जरिये अपनी मौजूदगी जताने की कोशिश कर रहा है। इस वर्ष अब तक बस्तर अंचल में माओवादी 37 से अधिक ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page