*जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग, 2 को लगी गोली*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर में मस्तूरी के नहर चौक के पास स्थित जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में मंगलवार की शाम कार सवार तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 13 राउंड फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।

इधर फायरिंग के बाद कार सवार भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें अपोलो रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस जमीन विवाद के चलते फायरिंग की आशंका व्यक्त कर रही है।

मस्तूरी थाना प्रभारी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने मामा तामेश सिंह के ऑफिस में प्रतिदिन बैठते थे। मंगलवार की शाम वहां पर मुढ़पार निवासी चंद्रकांत सिंह और किरारी निवासी राजू ठाकुर बैठे थे। तभी वहां पर बिना नंबर की एक सफेद कार आकर रुकी। कार सवार लोगों ने वहां आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुए हमले से वहां बैठे लोग सकते में आ गए। जब तक लोगों को कुछ समझ में आता वहां बैठे चंद्रकांत और राजू सिंह को गोलियां लग गई थी। इधर फायरिंग के दौरान आसपास के लोग दुकान बंद कर वहां से भाग निकले। गोलीबारी के बाद हमलावर अपनी कार से भाग निकले। इधर फायरिंग की जानकारी मिलते ही नितेश सिंह और उनके स्वजन मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अर्चना झा, टीआइ हरीशचंद्र टांडेकर समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक जांच के लिए तत्काल मौके की घेराबंदी कर दी गई है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कराई है। संदिग्ध कार की तलाश की जा रही है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक हमलावर के संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

मस्तूरी में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इधर किरारी और मुढ़पार से भी कई लोग वहां पहुंचे। इधर मस्तूरी में गोली चलने की जानकारी मिलते ही सन्नाटा छा गया। लोग एक दूसरे से घटना के संबंध में जानकारी लेते दिखे। इस दौरान लोग जमीन विवाद में गोली चलने की बात एक दूसरे से कहते रहे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह…

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को कथित रूप से भाजपा के ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    You cannot copy content of this page