Home / राजधानी / *रायपुर,,दिनदहाड़े गलफ्रेंड की माँ पर युवक ने किया जानलेवा हमला*

*रायपुर,,दिनदहाड़े गलफ्रेंड की माँ पर युवक ने किया जानलेवा हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,, रायपुर में फोन पर बात नहीं कराने से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां पर जानलेवा हमला किया। आरोपी ने बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला को घेर लिया, फिर हथौड़ी से उसके सिर पर प्रहार किया। इससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके की सतनामी बस्ती का है. आरोपी की पहचान देवेंद्र नगर के रहने वाले दीपक अग्रवाल के रूप में हुई है. दीपक अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद नाराज होकर दिनदहाड़े प्रेमिका की माँ पर हमला कर दिया. अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के माँ के सिर पर हथौड़ी से हमला किया.

जानकारी के मुताबिक, रायपुरा, गौरा चौक स्थित यादवपारा निवासी युवती का देवेंद्र नगर निवासी दीपक अग्रवाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों की सोशल मीडिया के जरिये मुलाक़ात हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी.

लेकिन दोनों की दोस्ती युवती की माँ को पसंद नहीं थी. जिसके चलते युवती अलग से मकान किराए पर लेकर खम्हारडीह में रहने लगी. लेकिन इस दौरान युवक उसे परेशान करता था. उससे गाली गलौज करता था. इतना ही नहीं उससे मारपीट भी करता था. जिसके बाद उसने ब्रेकअप कर लिया. और अपनी माँ के साथ रहने लगी.युवती ने युवक से बातचीत बंद कर दिया साथ ही उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया.

युवक युवती की माँ को कॉल करके परेशान करने लगा. उससे गाली गलौज करने लगा. इसके बाद 31 अक्टूबर को युवक अपने एक साथी के साथ युवती की माँ के पास पंहुचा और उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई. हमले के बाद वह भाग गए.

मामले में युवती ने दीपक अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ. उसपे हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया. पुलिस ने केस दर्ज मामले की जाँच शुरू कर दी है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page