Home / छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर रेल दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,,,सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट*

*बिलासपुर रेल दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,,,सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट

बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़ मंगलवार की शाम 4 बजे के लगभग बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लालखदान में हुए गंभीर रेल दुर्घटना में मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच अप्रत्याशित टकराव की घटना सामने आई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे में प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रेलवे ने कहा है कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सभी प्रभावितों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

इस हादसे की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) के स्तर पर कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी….

यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं – बिलासपुरः 7777857335, 7869953330; चांपाः 8085956528; रायगढ़: 9752485600; पेंड्रा रोड: 8294730162; कोरबा: 7869953330; और उसलापुर: 77778573381

रेल प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार कार्यरत हैं तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है और सभी विभाग समन्वयपूर्वक काम कर रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page