Home / छत्तीसगढ़ / *स्कॉर्पियो-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 5 की मौत*

*स्कॉर्पियो-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 5 की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के मसोरा टोल नाका में बीती रात खराब खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुसी, स्कार्पियो में सवार 5 लोगो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, 7 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर जगदलपुर रिफर किया गया है सभी मृतक और घायल फरसगांव विकास खंड के बड़ेडोंगर भैंसाबेडा निवासी हैं।

वहीं, बड़ेडोंगर भैंसाबेडा में एक किसान के घर में धान मिजाई का काम चल रहा था। काम समाप्त होने के बाद सभी 12 लोग स्कार्पियो में सवार होकर कोंडागांव थिएटर मूवी देखने गये थे तभी वापसी के दौरान मसोरा टोल के पास हादसा हुआ जिसमे शत्रुघ्न मांझी पिता पूसाउ राम मांझी उम्र 32 वर्ष, रूपेश मडावी पिता तीजाऊ राम मडावी उम्र 21 वर्ष, लखन मडावी पिता सूदन मडावी उम्र 38 वर्ष भैंसाबेडा बड़ेडोंगर निवासी की सड़क हादसे में मौत हुई

मृतक नूतन मांझी पिता सवात राम मांझी उम्र 15वर्ष और भूपेंद्र मंडावी पिता लखन माड़वी उम्र 16 वर्ष यह दोनों कक्षा 11 वीं के छात्र थे, जो बड़ेडोगर के हाई सेकेंडरी अध्ययनरत थे।

जिसमे एक ही परिवार पिता, पुत्र और भतीजे की मौत होने के चलते तीन लोगो का दाह संस्कार किया गया और एक भतीजा अभी भी कोमा में है और एक अलग परिवार के दो सदस्यों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया ।

ग्राम बड़ेडोंगर भैंसाबेडा के 5 ग्रामीणों की हादसे में हुई मौत हुई, जिससे परिजनों और ग्राम वासियो को झकझोर के रख दिया समस्त ग्राम में शौक की लहर और चारो ओर मातम पसारा है स्थानीय व्यपारियों ने भी प्रतिष्ठान बंद कर मृतको को श्रद्धांजलि दी ।

NH 30 कोंडागांव मसोरा टोल नाके में खराब खडी ट्रक के कारण हादसा हुआ था जिसके चलते गांव के 5 ग्रामीणों को मौत हो गई और 4 लोग घायल हुये है जिनकी हालात भी नाजुक है वाहन खराब होने पर टोल संचालित करने वाले की वाहन हटाने की जिम्मेदारी होती परन्तु टोल के समीप ही खराब वाहन खडे वाहन को नहीं हटाया गया जिसके कारण हादसा हुआ था देखना होगा की जिम्मेदार पर कब होंगी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page