बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,, संविधान हमें अपने कर्तव्यों के साथ जीवन के आदर्श मूल्यों को सिखाता है भारत का संविधान अखंड भारत की नींव है जिसमें सभी वर्ग के लोग स्वतंत्रता के साथ मिलजुलकर रहते है उक्त संबोधन शाला की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने कहा।

स्थानीय बर्जेस अंग्रेजी शाला में संविधान दिवस पर विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय संविधान पर चर्चा हुई और बच्चों से प्रश्नोत्तरी की गई ।
इस अवसर पर शाला के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से संविधान की जानकारी दी गई शाला की शिक्षिका आर एम नायडू, एफ बैपटिस्ट , व्ही ओ कोनर , पी थांपसन, नंदिता पोपट , रीमा मसीह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की । साथ ही सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई ।







