Home / राजधानी / *विधायक के पोस्टर पर कालिख पोतकर कमल निशान भी काटा*

*विधायक के पोस्टर पर कालिख पोतकर कमल निशान भी काटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में राजनीतिक रंग लिए एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जी.ई. रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास से यूनिवर्सिटी गेट के सामने लगाए गए विकास कार्यों से जुड़े पोस्टर पर अज्ञात लोगों द्वारा काला पेंट और कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मुख्य आरोपी विनोद कश्यप उर्फ भक्कू और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दिनेश तिवारी, निवासी डूमर तालाब मोहबा बाजार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 26 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वे रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि जी.ई. रोड पर लगाए गए विकास कार्य संबंधी पोस्टर – “हर बाधा टूटेगी, ज्ञान की डगर पर, अब चौपाटी नहीं, नालंदा होगा इस नगर पर” पर छपी रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत की तस्वीर पर किसी ने काली स्याही पोती हुई थी, साथ ही कमल निशान को काले पेंट से काटा गया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page